हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में मंगलवार की सुबह एक गोवंश का कटा शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर कई संगठन पहुंचे और घटना का जमकर विरोध किया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी। स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है।
आपको बता दें कि मामला स्वर्ग आश्रम रोड पर स्थित इंद्रलोक कॉलोनी और भगवानपुरी के बीच में एक खाली मैदान का है जहां कूड़ा पड़ा रहता है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोगों ने देखा कि यहां एक गोवंश की गर्दन और धड़ पड़ा हुआ है। शव मिलने की सूचना शहर में आग की तरह फैल गई और कई संगठन मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी। इस घटना से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। उनका कहना है कि गोवंश का कटा शव मिलना एक चिंता का विषय है। इस दौरान भारत सिंहल, रितिक त्यागी, ध्रुव कंसल, अमित आदि ने घटना का जमकर विरोध किया।
Donalds पर पाएं 15% तक Discount, 9602205929






















