दो विशाल अजगर मिलने से हड़कंप, 20 फीट लंबे अजगर ने गीदड़ को बनाया निशाना












दो विशाल अजगर मिलने से हड़कंप, 20 फीट लंबे अजगर ने गीदड़ को बनाया निशाना

हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव होशियारपुरगढ़ी में उस समय हड़कंप मच गया जब गांव के जंगल में ग्रामीणों ने बुधवार को दो विशाल अजगरों को देखा। एक अजगर करीब 20 फीट लंबा तो दूसरा 15 फीट के आसपास था। दोनों अजगरों को देखकर लोगों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत वन विभाग को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची जिसने कड़ी मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ कर उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।

बुधवार की सुबह होशियारपुर गढ़ी में ठेकेदार इंद्रपाल के खेतों में करीब  15 फीट लंबा अजगर घुस आया जिसका वजन 40 किलो के आसपास था। अजगर को देखकर किसान के होश उड़ गए। इसी बीच संजीव के खेतों में 20 फीट लंबा एक विशाल अजगर देख लोगों में हड़कंप मच गया। 20 फीट लंबे अजगर ने गीदड़ को अपना निशाना बनाया था जिसका वजन 60 किलो के आसपास बताया जा रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर वनकर्मी रवि कुमार मौके पर पहुंचे इसके बाद उन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों के सहयोग से दोनों अजगरों को पकड़ लिया और उसका सुरक्षित रेस्क्यू किया।

CONTACT FOR CRASH COURSE: 7351945695











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!