
गांव पलवाड़ा के पंचायत घर में जन समस्या सुनने के दौरान हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक के गांव पलवाड़ा के पंचायत घर में जन समस्या सुनने के दौरान ग्रामीणों के साथ ग्राम पंचायत सचिव की नोकझोंक हो गई। हंगामा इतना बढ़ गया कि बैठक को स्थगित करना पड़ा। एडीओ पंचायत ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत सचिव शैलेश गौड़ सोमवार को पंचायत घर में ग्रामीणों की समस्याओं पर चर्चा कर रहे थे। वहीं ग्रामीण भी सफाई, नाली-खड़ंजे समेत अन्य समस्याओं के समाधान को लेकर उनसे वार्ता कर रहे थे। इस दौरान कुछ ग्रामीणों ने गांव में कराए गए विकास कार्यों की सूची मांगी। सूची दिखाने पर ग्रामीणों ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। पंचायत सचिव का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों से सभी कार्यों की गुणवत्ता और भुगतान समेत अन्य मामलों में आरटीआई के तहत सूचना मांगने के लिए कहा। इसके बावजूद भी ग्रामीण हंगामा करते रहे। इसके बाद मामला बढ़ गया और बैठक को स्थगित करना पड़ा।
कैटरिंग के लिए संपर्क करें राधे कृष्णा कैटर्स: 9897892601
























