
हापुड़ धान के भाव को लेकर मंडी में हुआ जमकर हंगामा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित नवीन मंडी में रविवार को धान के भाव को लेकर आढ़तियों के बीच विवाद हो गया। इस दौरान 30 घंटे तक हंगामा चलता रहा। बताया जा रहा है कि धान की खरीद ना होने पर दूसरे किसानों ने मंडी में हंगामा शुरू कर दिया जिसके बाद पुलिस और मंडी समिति के अधिकारियों ने हस्तक्षेप कराया। इसके पश्चात दोपहर करीब 12:00 बजे धान की खरीद फ्रॉख्त शुरू हो सकी।
किसानों के अनुसार जनपद हापुड़ में धान का उत्पादन औसत से कम हो रहा है लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें अच्छे दाम नहीं मिल रहे। रविवार की सुबह करीब 6:00 बजे से ही किसान धान लेकर मंडी में पहुंचने लगे लेकिन 10:00 बजे तक धान का बाजार भाव नहीं खुल सका जिससे किसान नाराज हो गए और हंगामा हो गया। ऐसे में आढ़तियों ने भी बोली लगाने से इनकार कर दिया। किसी तरह अधिकारियों ने मामला संभाला।
हापुड़: रिश्तों में मिठास घोल रहा ‘मेरठ स्वीट्स’, मिठाई के साथ चटपटी चाट व छोले भटूरे का चखें स्वादः 9897693627



























