हापुड़, सत्य प्रकाश सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में बड़ी तादाद में ऐसे निजी लग्जरी वाहन सड़कों पर दौड़ रहे है जिन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा है, जबकि ये वाहन उत्तर प्रदेश सरकार के सरकारी वाहनों की सूची से बाहर है। कभी-कभी तो ये वाहन कलैक्ट्रेट पर पंक्तिबद्ध खड़े दिखाई देते है।
उत्तर प्रदेश सरकार लिखे ये लग्जरी वाहन अन्य जनपदों में जाते-आते है। जब ये वाहन प्रदेश सरकार की सूची में सरकारी वाहन दर्ज नहीं है, तो इनमें पैट्रोल व डीजल के लिए धनराशि कहां से आती है। वाहनों पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखा होने से टोल टैक्स भी बच जाता है।
उत्तर प्रदेश सरकार के किसी भी विभाग में कार्यरत अफसर व कर्मचारी को निजी वाहन पर उत्तर प्रदेश सरकार लिखने तथा विजिटिंग कार्ड व लैटर पैड पर उत्तर प्रदेश सरकार का लोगों प्रयोग करने का अधिकार नहीं है. नागरिकों ने उत्तर प्रदेश सरकार लिखे निजी वाहनों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
घर बैठे कराएं MAKEUP, DISCOUNT के साथ : 8218124225
























