
दो पक्षों में जमकर चली लाठियां, वीडियो वायरल
हापुड़, सीमन/रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के मदरसा मोहल्ले में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया जिसने मारपीट का रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों ने दूसरे पर जमकर लाठी-डंडे बरसाए। मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इस विवाद में महिलाएं भी कूद पड़ी जिनके हाथ में लाठी दिखाई दी। कुछ महिलाओं को लाठी से पीटा भी गया।
रविवार को जनपद हापुड़ में सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हुई। वायरल वीडियो धौलाना थाना क्षेत्र के मदरसा मोहल्ले की बताई जा रही है जहां दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर जमकर लाठियां बजाई। आसपास मौजूद लोगों में दहशत की स्थिति बन गई जिन्होंने मामले में कार्रवाई की मांग की है।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010






























