हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : हापुड़ पहुंचे लापता फैज़ के परिजनों को जीआरपी की मदद से एक चौंकाने वाली जानकारी हासिल हुई है जिसमें यह पता चला है फैज़ के मोबाइल की अंतिम लोकेशन आगरा में जीआरपी के कैंट थाना क्षेत्र में मिली है जिसके बाद जीआरपी ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की है.
इसी बीच यह भी खुलासा हुआ है कि बाराबंकी के सफदरजंग थाना क्षेत्र के गांव महमूदाबाद निवासी अंसार अहमद का बेटा फैज़ 15 जुलाई की रात को जब बाराबंकी जाने के लिए लखनऊ मेल के सामान्य डिब्बे में दिल्ली से सवार हुआ तो गाजियाबाद निकलने के बाद 25 वर्षीय फैज़ का सीट पर बैठने को लेकर कुछ लोगों से विवाद हो गया था. इसी बीच परिजनों को फोन कर उसने मामले से अवगत कराया. परिजनों ने भी शोर-शराबे की आवाज सुनी. परिजनों ने जीआरपी से मामले में मदद की गुहार लगाई है.
किफायती दामों पर खरीदें टाइल्स: 9837824010
























