👁 0 views Views
घर में चंदनगोय निकलने से हड़कंप
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के सिटी पार्क के पास स्थित एक आवास में चंदनगोय निकलने से क्षेत्र से हड़कंप की स्थिति बन गई। सूचना पाकर वनकर्मी भारत और नितेश ने कड़ी मशक्कत के बाद चंदनगोय को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा। इसके बाद सभी ने राहत की सांस ली। मामला सोमवार का है जब लोगों की नजर सिटी पार्क के पास स्थित घर में घूम रही चंदन गोय पर पड़ी जिसे देखकर उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत वन विभाग को मामले से अवगत कराया। वनकर्मियों ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद चंदनगोय को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010































