फुट ओवर ब्रिज के रास्ते पर नहीं है रेलिंग
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के देहात क्षेत्र के गांव दोयमी फाटक पर बना फुट ओवर ब्रिज इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। दरअसल इस पुल को बने हुए कई वर्ष हो चुके हैं लेकिन आने-जाने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए यहां पर रेलिंग नहीं लगाई गई है जिसकी वजह से अक्सर बच्चे गिरकर चोटिल हो जाते हैं। रात के समय तो हादसों का खतरा और भी बढ़ जाता है। स्थानीय लोगों की मांग है कि जल्द से जल्द विभाग यहां रेलिंग लगाई जाए।
हापुड़ की स्वर्गआश्रम रोड पर दोयमी फाटक पर वैसे तो वाहनों के लिए ओवर ब्रिज बना हुआ है लेकिन दोयमी के आसपास के लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े। ऐसे में यहां पुट ओवर ब्रिज बनाया गया है लेकिन यहां पर रेलिंग ना होने की वजह से लोग अक्सर गिरकर चोटिल हो जाते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जल्द से जल्द लोगों की सुरक्षा के लिए यहां रेलिंग लगाई जाए।
Deewan Global School में एडमिशन के लिए संपर्क करें: 7618451651 पर



























