👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : मां गंगा चैरिटेबल ब्लड सेंटर गजरौला के सौजन्य से शुक्रवार को गांव असौड़ा में अल-हक हेल्थ केयर एंड हिजामा सेंटर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के आयोजक डॉ. जुबेर ने बताया कि रक्तदान महादान है जो किसी जरूरतमंद के लिए लाभदायक हो सकता है।
सामाजिक कार्यकर्ता राहत चौधरी ने रक्तदान के बाद बताया कि वह गत 5 वर्ष से समय-समय पर रक्तदान करते आ रहे हैं इस नेक कार्य में सभी को सहभागिता निभानी चाहिए शिविर में रक्तदान हेतु सैकड़ों लोगों ने पंजीकरण कराया और रक्तदान में महिलाएं भी पीछे नहीं रही।




























