हापुड़, सीमन/अशोक तोमर (ehapurnews.com): भारतीय जनता युवा मोर्चा उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी ने बुधवार को हापुड़ में दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी का कोई विकल्प नहीं है, और उत्तर प्रदेश के विधानसभा-2022 के चुनाव में 350 सीटें जीत कर स्पष्ट बहुमत की सरकार भाजपा बनाएगी।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशुदत्त द्विवेदी का हापुड़ पहुंचने पर भाजपा के जिलाध्यक्ष उमेश राणा की अगुवाई में भाजपाइयों ने फूल मालाएं पहना कर स्वागत किया।
भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि देश में आबादी नियंत्रण कानून की आवश्यकता निश्चित रुप से है और यह कानून समान रुप से सभी पर लागू होगा। किसी को टारगेट बना कर कोई कार्य नहीं किया जा रहा है। भाजपा वोट देश के विकास के नाम पर लेती है। पुरानी सरकारें भेदभाव पूर्ण तरीकें से कार्य करती रही हैं।
एक प्रश्न के उत्तर में भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि गुंडों की कोई जाति व धर्म नहीं होता। गुंडा तो गुंडा है। उत्तर प्रदेश में सरकार बिना किसी भेदभाव के गुंडों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। प्रदेश सरकार सर्व समाज के लोगों के लिए कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित कर रही है।
उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को भी सम्बोधित किया और कहा कि उत्साही व निष्ठावान युवाओं को संगठन से जोड़ा जा रहा है और उन्हें दायित्व सौंपा जा रहा है।
Apsara Sarees दे रहे हैं सूट, साड़ी और लहंगे पर 40% तक का Discount, 9997358158
https://www.facebook.com/ApsaraSareesHapur

ईद उल-अज़हा पर सभी क्षेत्रवासियों को केयर हॉस्पिटल की ओर से हार्दिक बधाई




























