👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की दिल्ली रोड पर स्थित अच्छेजा पुल के पास अक्सर अंधेरा छाया रहता है जिसकी वजह से लोगों को काफी ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। पुल के पास ही श्री बालाजी मंदिर, डीएम कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विकास भवन भी है। यह मार्ग हापुड़ के व्यस्त मार्गों में से एक है लेकिन इसके बावजूद भी अंधेरा छाया रहने की वजह से लोगों को परेशानी होती है जिसका असामाजिक तत्व अक्सर फायदा उठा लेते हैं।
महिलाओं का कहना है कि सड़क पर इस कदर अंधेरा रहता है कि उन्हें जाने में भी डर लगता है। राहगीरों व स्थानीय लोगों की मांग है कि क्षेत्र में स्ट्रीट लाइट लगाई जाए जिसकी वजह से उन्हें परेशानी ना हो।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में : 7017732103

























