हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के विभिन्न क्षेत्रों में गुरुवार की तड़के हुई जबरदस्त बारिश से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले कुछ दिनों तक बारिश का यह क्रम जारी रहेगा। आपको बता दें कि जुलाई के पहले हफ्ते में झमाझम बारिश होने के भी आसार हैं जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी। जनपद हापुड़ का तापमान 45 डिग्री को पार कर गया था लेकिन फिलहाल अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट है। तापमान बढ़ने के साथ-साथ लोगों के लिए उमस ने भी परेशानियों को बढ़ा दिया था लेकिन बारिश के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आने वाले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ इसी तरह रहेगा जिससे लोगों को राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने पूर्व अनुमान जारी किया है कि शनिवार से फिर से वर्षा होगी और जुलाई के पहले हफ्ते में लोगों को झमाझम बारिश देखने को मिलेगी।
ये भी पढ़ेः अवैध निर्माण से परेशानी ही परेशानी
लक्ष्मी शॉपिंग मार्ट से खरीदें आइटम ज़रा हटके: 9837477500

सरस्वती कॉलिज ऑफ फार्मेसी में प्रवेश प्रारम्भ : 8791865453, 7217316586

























