👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव ककराना में चोरों ने सोमवार की देर रात गांव में जबरदस्त तांडव मचाया और छह घरों में लाखों चोरी की घटना को अंजाम दिया। जो हाथ लगा चोर अपने साथ ले गए। इस दौरान एक घर में शादी की तैयारी हो रही थी जहां रखे कीमती सामान को चोरों ने चुरा लिया। गांव निवासी कोमल राणा ने बताया कि चोर छत से घर में दाखिल हुए और उसके बैग से चार हजार रुपए चोरों ने चोरी कर लिया जबकि विक्रांत राणा का कहना है कि देर रात किसी समय आए चोरों ने उनके यहाँ से 4.5 लाख रुपए चोरी कर लिए।
गांव में छह घरों में चोरी की घटना को अंजाम देकर चोर भागने में कामयाब रहे। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई।




























