कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी










कार का शीशा तोड़कर सामान चोरी

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला सोटावली में घर के बाहर खड़ी एक कार का शीशा तोड़कर चोर ने उसमें रखा जैक, पाना, स्टीरियो आदि सामान चोरी कर लिया जो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। संदिग्ध की पहचान होने पर कार स्वामी ने थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर मामले की छानबीन में जुट गई है।

सोटावली निवासी ओमवीर सिंह रिटायर्ड दरोगा है जिनकी गाड़ी घर के पास ही खड़ी होती है। सोमवार की रात उन्होंने गाड़ी सड़क पर खड़ी की। देर रात एक संदिग्ध आया जिसने पहले तो कार का दरवाजा खोलने का प्रयास किया लेकिन सफलता हाथ न मिलने पर उसने पास खड़ी गाड़ी का शीशा ही तोड़ दिया और उसमें रखा पाना, जैक, स्टीरियो भी निकाल लिया। बताया जा रहा है कि कुछ और सामान भी गाड़ी में रखा था जिस पर संदिग्ध ने हाथ साफ कर दिया। मंगलवार की सुबह जब कार स्वामी अपनी कार के पास पहुंचे तो कार का शीशा टूटा देख उनके होश उड़ गए जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो पता चला कि एक चोर ने उनकी गाड़ी में रखा सामान चुरा लिया है जिसके बाद उन्होंने देहात थाने में तहरीर देकर पुलिस से मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

एक ही फोन पर कराएं किसी भी तरह का इंश्योरेंस: 9756129288:








  • Related Posts

    पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

    🔊 Listen to this पशु चोर को पुलिस ने दबोचाहापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं पशु चोरों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत…

    Read more

    भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

    🔊 Listen to this भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): केंद्र व प्रदेश में भाजपा सरकार के सत्तरुढ़ होने पर जनपद हापुड़ के भाजपाई नोट…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

    पशु चोर को पुलिस ने दबोचा

    भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

    भाजपा सरकार में भाजपाई लगे नोट कमाने में

    64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

    64 कैरेट किन्नू उड़ाने वाले पुलिस के हत्थे चढ़े

    पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

    पिलखुवा: घर में लगी आग पर दमकल विभाग ने पाया काबू

    प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा

    प्रॉपर्टी डीलर पर घर में घुसकर हमला करने के मामले में 16 पर मुकदमा

    कर अधिवक्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप

    कर अधिवक्ताओं ने लगाया उत्पीड़न का आरोप
    error: Content is protected !!