👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता व व्यापारी नेता संजय गर्ग के निर्माणाधीन धर्म कांटा से शनिवार की रात में किसी वक्त सरिए का बंडल चोरी हो गया।
हापुड़ के पन्नापुरी के निवासी व सपा नेता संजय गर्ग थाना गढ़मुक्तेश्वर के गांव सिखैड़ा मुरादबाद में अपनी भूमि पर धर्म कांटा लगवा रहे है जिसके लिए निर्माण कार्य चल रहा है। शनिवार की रात को बदमाश सरिए का एक बंडल चोरी चला गया। इस चोरी का रविवार की सुबह पता चला। बता दें कि इस स्थान पर पहले भी ईट व समरसेबिल पम्प चोरी जा चुका है जिसका आज तक पता नहीं चला है।
चरक आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज में दाखिला शुरु, कॉल करें: 9560205965





























