
शराब की दुकान में चोरी का खुलासा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):हापुड जनपद के थाना धौलाना पुलिस ने थाना क्षेत्रार्तंगत शराब की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक बाल अपचारी सहित दो शातिर बदमाशो को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस ने पकड़े गए बदमाशो के कब्जे से 44,000/- रुपये नकद, एक एलसीडी एवं चोरी की वारदात में प्रयुक्त एक स्कूटी बरामद की है।
आरोपी पिलखुआ के मौहल्ला भोलापुरी का दीपक व एक अन्य बाल अपचारी है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तगण शातिर के चोर व अपराधी हैं, जिनके द्वारा 31 अगस्त-2025 की रात्रि में ग्राम कंदौला में स्थित देशी शराब की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया था।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069































