
👁 0 views Views
गढ़मुक्तेश्वर में हुई चोरी का खुलासा
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):गढ़मुक्तेश्वर में हुई एक सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा किया है। हापुड़ पुलिस द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं चोरों व वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना गढमुक्तेश्वर पुलिस ने थाने के मु0अ0सं0 65/2025 धारा 305 बीएनएस में नामजद व वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया, जिसके कब्जे से नकदी, पीली धातु के दो कंगन व दो बैंक पासबुक बरामद किया है।आरोपी जनपद अमरोहा के थाना गजरौला के गांव कुदैना चक का अशोक है।पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
Raymond फैशन स्टोर लेकर आए हैं 10-15 % तक का डिस्काउंट: 8791513811 || R. K. PLAZA, RLY ROAD, हापुड़





























