
👁 9 views Views
बंद मकान से चोरी, पुलिस जांच में जुटी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव पोपाई में किसान परिवार के घर में हुई चोरी से किसानों में बेहद नाराजगी है। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।
गांव पोपाई निवासी किसान राम रतन सिंह ने बताया कि शनिवार को वह परिवार के साथ खेत में फसल काटने के लिए गए थे और घर का ताला लगा था। इसी बीच चोर आए जिन्होंने छत के रास्ते घर में प्रवेश किया और अलमारी से डेढ़ लाख रुपए की नगदी, लाखों रुपए के आभूषण चुरा लिए और फरार हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
हर ऑर्डर पर गोलगप्पे FREE, ₹100 में अनलिमिटेड छोले-भटूरे: 7668606012, 7017570838






















