
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के देहात पुलिस ने 7 दिन पूर्व हापुड़ की स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर और मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से पुलिस ने 6300 रुपए नकद, सफेद धातु के दो सिक्के, दो मोबाइल फोन, दो अवैध चाकू, घटना में इस्तेमाल अर्टिगा कार बरामद की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम नीरज पुत्र बल्ले सिंह निवासी बदनोली हापुड़ और प्रिंसिपल उर्फ कविंद्र पुत्र चंद्रपाल निवासी न्यू शांति नगर थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक जनपद गाजियाबाद है। नीरज के खिलाफ 11 और प्रिंसपाल के खिलाफ चार मुकदमे पंजीकृत हैं।
आपको बता दें कि स्वर्गाश्रम रोड पर स्थित मेडिकल स्टोर व मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान में करीब सात दिन पहले चोरी हुई थी। इसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी और उसने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिनके कब्जे से नगदी, सिक्के, दो मोबाइल फोन, दो चाकू घटना में इस्तेमाल अर्टिगा गाड़ी बरामद हुई है। आरोपियों के खिलाफ कुछ जनपद हापुड़, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर में हत्या, चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट आदि के करीब एक दर्जन से अधिक अभियोग पंजीकृत है।
हापुड़: पायल डिजाइनर कलेक्शन से होलसेल दामों पर खरीदे लेडीज़ कलेक्शन: 7417105068

























