बंद मकान का ताला तोड़कर चोरी, आभूषण चुराकर चोर फरार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के बुध बाजार रोड पर स्थित एक बंद मकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया जहां से चोर सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। बताया जा रहा है कि करीब तीन से चार लाख रुपए के आभूषण को चोरों ने चोरी कर लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ब्रजघाट में स्थित बुध बाजार रोड पर गौरव का मकान है जो कि मेरठ में राशन क्लर्क पद पर कार्यरत है। वह अपनी ड्यूटी करने के लिए मेरठ गया हुआ था। जब गुरुवार की दोपहर उसने अपने मोबाइल में घर की सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो देखा कि घर का दरवाजा खुला हुआ है जिसके बाद उसने अन्य लोगों को सूचित किया। सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची। पीड़ित का कहना है कि उसके घर में रखे करीब तीन से चार लाख के आभूषण को चोरों ने चोरी कर लिया जो कि फरार हो गए। पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Coaching के लिए कॉल करें: 7351945695 || Shriyanshi Study Point

अपने पैट्स व पशुओं का कराएं डिजिटल एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ब्लड जांच: 8865800700

























