
10 से अधिक किसानों के नलकूप पर चोरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के गांव गोहरा आलमगीरपुर में बीती रात चोरों ने 10 से अधिक किसानों की ट्यूबवेल को अपना निशाना बनाया जहां से चोर स्टार्टर और केबल काट कर फरार हो गए जब गुरुवार की सुबह किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला जिसके बाद ग्रामीणों में काफी नाराजगी हैं जिन्होंने मामले का पर्दाफाश करने की मांग की है।
आम दिनों की तरह ग्रामीण बुधवार की रात खेतों पर कार्य करने के पश्चात अपने घर चले गए। इसी बीच चोर आए जिन्होंने 10 से अधिक ट्यूबवेल से स्टार्टर और केबल काट कर चोरी कर लिया और फरार हो गए। गुरुवार की सुबह जब किसान खेतों पर पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। चोरों ने किसान मंगू त्यागी, सुखपाल दारोगा, मंगते नागर, महिपाल नागर, मनोज त्यागी, विपिन नागर, पिंटू नागर, ओमवीर नागर , सुंदर नागर आदि किसानों के यहां से चोरी हुई जिससे किसानों को काफी नुकसान हुआ है। प्रत्येक किसान का लगभग 10 हजार से ज्यादा का नुकसान हुआ है। किसानों द्वारा 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दे दी गई है।
लिवगार्ड की दमदार बैटरी खरीदने के लिए संपर्क करें: 6396202244

























