हापुड़ में लोहा व्यापारी के यहां चोरी










हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के खुर्जा पेज में चोर ने एक लोहा व्यापारी की दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया जहां टीन शेड से चोर दाखिल हुआ और अलमारी व गल्ले का ताला तोड़कर उसने 20 हजार की नकदी निकाल ली। साथ ही जरूरी कागजात भी लेकर कर फरार हो गया। मामले से जुड़ा सीसीटीवी भी सामने आया है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
आपको बता दें कि हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित खुर्जा पेच में अतुल ट्रेडर्स नाम से एक फर्म है। फर्म के संचालक हर्षित जिंदल पुत्र अतुल जिंदल निवासी पटेल नगर ने बताया कि वह मंगलवार की रात गोदाम का ताला लगाकर घर चले गए थे। इसी बीच एक संदिग्ध व्यक्ति टीन के जरिए गोदाम में दाखिल हुआ और वह नीचे उतर आया जहां से उसने कड़ी मशक्कत के बाद दफ्तर की ग्रिल को तोड़ा और अंदर दाखिल हुआ। इसी के साथ चोर ने गल्ला और अलमारी का ताला भी तोड़ दिया जिसमें रखी लगभग 20 हजार की नकदी चोर ने चोरी कर ली। चोर अन्य कीमती कागजात भी लेकर फरार हो गया। बुधवार को हर्षित जब दुकान पर पहुंचे तो देखा शटर अंदर से बंद था जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद शटर खोला गया और वह अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरी का पता चला जिन्होंने तुरंत पुलिस को मामले से अवगत कराया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

रेमण्ड के लिए रेमण्ड फैशन स्टोर आईए: 8791513811








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!