चोरी के अभियुक्त को जेल में बिताई अवधि की सजा व अर्थदण्ड
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): पुलिस अधीक्षक हापुड़ के निर्देशन में हापुड़ पुलिस द्वारा चोरी के मामले में अभियुक्त को प्रभावी पैरवी के चलते माननीय न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई।
अभियुक्त सुनील भातू द्वारा चोरी करना पाया गया था, जिसके सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध मु0अ0सं0 318/2022 धारा 379, 427, 411 भादवि थाना हापुड़ नगर पर पंजीकृत किया गया था। उक्त मुकदमे में अभियुक्त को गिरफ्तार कर साक्ष्य संकलन की कार्यवाही करते हुए हापुड़ पुलिस द्वारा आरोप पत्र माननीय न्यायालय में प्रेषित किया गया था। इसी क्रम में माननीय न्यायालय CJ(JD)-द्वितीय हापुड़ द्वारा अभियुक्त उपरोक्त को जुर्म इकबाल के आधार पर जेल में बिताई गई अवधि (एक वर्ष 08 माह 28दिन) से दण्डित किया गया है।नाम व पता अभियुक्त सुनील भातू पुत्र कल्लू भातू निवासी मझोला थाना मझोला जनपद मुरादाबाद है।
Brainwaves International School में Admission के लिए काल करें: 8279806606






























