
युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए शपथ ली
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हापुड़ अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश अजय कुमार के निर्देशन एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव/सीजेएम महोदय, माननीय सौरभ कुमार वर्मा के नेतृत्व में मोती कॉलोनी सिकंदर गेट पर डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी के सहयोग से राष्ट्रीय युवा दिवस (नेशनल यूथ दिवस) पर नशा मुक्त भारत विषय को लेकर एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक अशोक कुमार द्वारा नशीले पदार्थों से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में विस्तार से बताया गया कि नशे के चक्कर में हमारा युवा कैसे भ्रमित हो रहा है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने के लिए आह्वान किया और उन्हें नशा मुक्ति अभियान के तहत शपथ दिलाई। इसके अलावा नशा मुक्ति के लिए जारी हेल्पलाइन नंबर 1933,14446 तथा 15100 के बारे में बताया। इसके अतिरिक्त जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा महिला उत्पीड़न, बाल श्रम, बाल उत्पीड़न, ऐसा है गरीब लोगों को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराने आदि के संबंध में जानकारी दी।
शिविर में पराविधिक स्वयंसेवक अनुज कुमार, निशा निगम, विनीत कुमार मौजूद रहे। कार्यक्रम में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष दानिश कुरेशी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यों की सराहना की और लोगों से अपील की कि वह न्याय विभाग द्वारा दी जा रही से सुविधा का लाभ जरूर उठाएं।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010





























