हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : गढ़मुक्तेश्वर के मेला रोड स्थित नक्का कुआ रोड पर 17 अगस्त को मिले शव की शिनाख्त हो गई। बता दें कि नक्का कुआ रोड पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा मिला था जिसको देखकर ग्रामीणों में हड़कम मच गया था। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा पुलिस को दी गई थी। मौके पर पहुँची पुलिस ने जाँच पड़ताल कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिया भेजा था और अब शव की शिनाख्त अलीगढ़ निवासी आशीष के रुप में हुई है।
गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली प्रभारी अजय चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अज्ञात युवक के शव की जानकारी की 17 अगस्त को ग्रामीणों द्वारा दी गई थी जिसके चलते पुलिस ने मौके पर पहुँचकर जाँच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा और म्रतक की शिनाख़्त के लिये आसपास के जनपदों में फोटो भेजा गया। वहीं शव की शिनाख्त आशीष कुमार पुत्र महेश चंद शर्मा निवासी गाँव हजीपुरा थाना मडराक जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। मृतक की गुमशुदगी रिपोर्ट जनपद अलीगढ़ के थाना मडराक में परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने बॉडी को परिजनों को सौंप दिया है।
FoodHub दे रहे हैं Free Home Delivery (Min Rs. 200 within 3 KM), अभी कॉल करें: 6398888613, 7078480342
























