हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के हरौड़ा मोड़ से हापुड़ आने के लिए एक ऑटो में सवार युवक को एक महिला व पुरुष ने धोखे से रुमाल सुंघा दिया और उसकी जेब में रखे 1700 रुपए की नकदी और मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए। बेहोशी की हालत में युवक को देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास के पास सड़क किनारे फेक कर भाग खड़े हुए। पुलिस ने चार दिन बाद तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव बीरमपुर के मतलूब ने बताया कि 11 नवंबर की सुबह वह सिंभावली के हरौड़ा मोड़ से हापुड़ आने के लिए एक ऑटो में सवार हुआ था। ऑटो में पहले से दो महिला और दो पुरुष बैठे हुए थे। कुछ दूर आगे चलने पर बदमाशों ने धोखे से रुमाल में नशीला पदार्थ मतलूब को सुंघा दिया जिसके बाद वह बेहोश हो गया। उसके बाद जेब में रखे रुपए और मोबाइल निकाल लिया। साथ ही ततारपुर बाईपास के पास सड़क किनारे फेककर आरोपी फरार हो गए। मंगलवार को मामला एएसपी राजकुमार अग्रवाल के संज्ञान में पहुंचा तो उन्होंने मुकदमा दर्ज कराने के आदेश दिए। इसके बाद देहात पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हापुड़: सुपर 99 से खरीदें दिवाली के लिए गिफ्ट्स और भी बहुत कुछ: 6396676540


































