हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव लिसाड़ी निवासी फिरोज ने आरोप लगाया है कि उसने गांव के रहने वाले एक युवक से ऑटो खरीदा था जिसके दस हजार रुपए फ़िरोज़ पर बकाया रह गए थे। इसी बीच फिरोज सड़क हादसे के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिरोज का आरोप है कि युवक उसके पिता के पास पहुंचा और 400 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से ऑटो किराए पर चलाने की बात कहकर ऑटो लेकर चला गया। जब पीड़ित अस्पताल से घर लौटा तो उसे मामले की जानकारी हासिल हुई जिसके बाद में आरोपी से हिसाब करने पहुंचा तो उसने ऑटो देने से इंकार कर दिया और बकाया दस हजार रुपए पर ब्याज लगाकर 70,000 लौटाने के लिए कहा और आरोपी ने फ़िरोज़ के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी है। सिंभावली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
फंगल (दाद), बालों का झड़ना, चर्म रोग, गुप्त रोग आदि, महिला मरीज के लिए महिला चिकित्सक : 9719123457




























