
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): महिला पतंजलि योग समिति हापुड़ के तत्वावधान में बसंत उत्सव का आयोजन किया गया। आयोजन का प्रारंभ मां सरस्वती की पूजा एवं गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय के मंत्रो के साथ हवन से किया गया। कार्यक्रम संयोजिका आशा सोमानी ने बसंत पंचमी के महत्व को बताया। प्राचीन काल से इस ज्ञान और कला की देवी मां सरस्वती के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस समय प्रकृति में भी पीले रंग की बहार आई हुई होती है। सब लोग पीले रंग के वस्त्र पहनते हैं। घर में भी बसंती मीठे चावल बनाए जाते हैं। मीरा ने सरस्वती वंदना का गायन किया। विनय वर्मा, बीना, गितेश, राखी सभी ने भजन गाया। प्रोग्राम में प्रसादी की व्यवस्था आभा गोयल के द्वारा की गई थी। प्रोग्राम के अंत में आशा सोमानी ने सभी को बसंत पंचमी की शुभकामनाएं दी तथा आभा गोयल को पटका पहनाकर जन्म दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में अंजना सुषमा, लवी प्रेमा, सरोज सभी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
Brainwaves International School: Admissions Open 2025-26 (Playgroup – Grade XI)





























