👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : महिलाओं के लिए सरकार द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से जनपद हापुड़ में लगातार पुलिसकर्मी महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दे रहे हैं. महिला दरोगा प्रतिभा त्यागी ने बस में सवार महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों के बारे में जानकारी दी और समझाया कि आपात स्थिति में किस तरह आपात सहायता मांगी जा सकती है.

























