
👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई की रहने वाली एक महिला को उसके ससुराल वालों ने जमकर पीटा जिससे वह घायल हो गई। महिला ने बताया कि उसके ससुराल वाले उसको परेशान करते हैं। मंगलवार की शाम पहले पति ने मारपीट की। इसके बाद ससुराल वाले अन्य लोगों ने भी उसे डंडों से पीटा। महिला को गहरी चोट आई है। मायके पक्ष के लोगों के साथ महिला कोतवाली पहुंची। महिला ने ससुराल पक्ष के लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।




























