
बजट के अभाव में हापुड़-मोदीनगर रोड का चौड़ीकरण अटका
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मोदीनगर रोड के चौड़ीकरण पर फिलहाल बजट के अभाव में विराम लग गया है। बताया जा रहा है कि अब एक तिहाई सड़क का ही चौड़ीकरण होगा। यह चौड़ीकरण भी गाजियाबाद सीमा की ओर होगा। इसमें हापुड़ से ईसापुर तक सड़क फिलहाल चौड़ी नहीं होगी। वहीं 7 मीटर वाली पुरानी यथास्थिति में बनी रहेगी।
हापुड़ से मोदीनगर की दूरी करीब 20 किलोमीटर है और इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहन गुजरते हैं। मौजूदा हालात में सड़क की चौड़ाई मात्र 7 मीटर है जिसका 11 किलोमीटर हिस्सा गाजियाबाद और 9.4 किलोमीटर का हिस्सा हापुड़ जिले की सीमा में आता है। गाजियाबाद में मार्ग का चौड़ीकरण कराया जा रहा है। ऐसे में हापुड़ की सीमा में आ रहे इस मार्ग के चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी ने शासन से 37.47 करोड़ का बजट मांगा था जिसे स्वीकृति नहीं मिली। शासन ने अब रिवाइज प्रस्ताव मांगा है जो महज 3 किलोमीटर का है। गाजियाबाद से 14, 15, 16 किलोमीटर की दूरी वाले पॉइंट्स के अनुसार ही प्रस्ताव बनेगा। हापुड़ से ईसापुर तक सड़क का फिलहाल चौड़ीकरण नहीं होगा।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||





























