
फर्जी बिलिंग पर टिका है गेहूं का धंधा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में धान व गेहूं की फर्जी बिलिंग करने वालों का धंधा खूब चमक रहा है और इस धंधे में 6 लोग शामिल हैं जो धन बटोरने के साथ मौज की जिंदगी जी रहे हैं।
फर्जी बिलिंग के धंधे में वास्तविक रूप से माल का परिवहन नहीं होता है केवल माल का बिल जारी किया जाता है और फर्जी बिल को असली रूप देने के लिए बिल का भुगतान आरटीजीएस के माध्यम से किया जाता है और बेनामी रकम का वापस लेनदेन कर लिया जाता है।
फर्जी बिलिंग धंधे में लिफ्ट व्यापारी सरकार को राजस्व का नुकसान पहुंचा रहे हैं और साथ ही 8-10 रुपए प्रति बोरी के हिसाब से धन कमा रहे हैं। यदि मोटी धनराशि के बिलों की जांच कराई जाए तो पूरी पोल खुल जाएगी।
शादी को रॉयल, लग्जरी लुक देने के लिए विंटेज कार, डीजे ऑन व्हील बुक करें: 9761895786






























