हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगाजल की स्थिति को जानने के लिए राष्ट्रीय जल गुणवत्ता निगरानी कार्यक्रम के तहत प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा लिए गए नमूनों में बृजघाट का गंगाजल सी श्रेणी में पिछले पांच महीने से बना हुआ है जिसका मतलब जल की गुणवत्ता असंतोषजनक है। ऐसे में गंगा का जल आचमन योग्य भी नहीं है। गंगा को श्रद्धालु गंगा मैया कहते हैं जिनसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था जुड़ी हुई है लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि गंगाजल पिछले पांच महीना से सी श्रेणी में है। केवल मई के महीने में यह बी श्रेणी में था जिसका मतलब है कि गंगाजल नहाने योग्य है लेकिन आचमन करने योग्य नहीं। गंगाजल का इस तरह प्रदूषित होना चिंता का विषय है।
चर्म रोग, गुप्त रोग व एलर्जी के लिए संपर्क करें डॉ शिशिर गुप्ता: 9719123457



























