
धीरे-धीरे फिर बढ़ रहा गंगा का जलस्तर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में बढ़ता जलस्तर लोगों के लिए चिंता का विषय है। निचले जंगल में पानी भरने से फसल पूरी तरह बर्बाद हो गई है। इलाकों में पानी भर गया जिसकी वजह से चारे का संकट भी मंडरा रहा है। बाढ़ नियंत्रण आयोग के अनुसार गुरुवार की देर शाम बिजनौर बैराज से 1.18 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया जो शुक्रवार की सुबह तक ब्रजघाट पहुंचेगा। ऐसे में जलस्तर में और वृद्धि होगी। गुरुवार की शाम की बात करें तो गंगा का जलस्तर 198.60 मीटर के निशान पर पहुंच गया। पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश, बादल फटने और बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। खादर के लोगों में बेचैनी है। एसडीएम श्री राम यादव का कहना है कि ग्रामीणों को चौकसी बरतने की हिदायत दी गई है। पल-पल की गतिविधि पर निगाह है।
हापुड़: हिमालय स्टोर से खरीदें सामान 25% तक डिस्काउंट के साथ


























