
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के गांव का गालंद निवासी तरुण चौहान ने पुताई करने के बहाने घर में आए एक युवक पर अलमारी तोड़कर नकदी व गहने चोरी करने का आरोप लगाया है। एसपी के आदेश पर पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
तरुण चौहान ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उन्होंने अपने घर की पिटाई का ठेका चांद निवासी मोहल्ला सद्दीकपुरा को दिया था। ठेकेदार चांद ने झारखंड के जिला रांची निवासी सोनू उर्फ इनामुल्लाह को उसके घर पर पुताई करने के लिए भेजा था। आरोपी ने 10 दिसंबर को घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें से करीब दो लाख 85000 नकद, गहने और अन्य सामान चुरा लिया और फरार हो गए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने एसपी के आदेश पर सोनू उर्फ इमान अल्लाह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
घर बैठे (LOAN) कराएं: 9756129288 || उत्कृष्ट विहान, स्वर्ग आश्रम रोड़, हापुड़ ||

























