हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ थाना देहात क्षेत्र के गांव गोंदी में हाई टेंशन लाइन टूटने के कारण हुई युवक की मौत से ग्रामीणों में बेहद नाराजगी है। युवक की मौत के बाद जर्जर तार को बदलने पहुंची विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ दिया। दरअसल ग्रामीणों ने कहा कि पूरे गांव की विद्युत लाइन जर्जर अवस्था में है जिससे हादसा मंडरा रहा है लेकिन बिजली विभाग के कर्मचारी 100 मीटर इंसुलेटेड तार लेकर पहुंचे थे जिसका ग्रामीणों ने विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि गांव में लाइन जर्जर है जिसे एक साथ बदला जाए लेकिन बिजली कर्मियों ने ऐसा करने से इनकार कर दिया जिसके बाद ग्रामीणों ने उन्हें खरीद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।
30 हजार देकर ई-रिक्शा ले जाएं, साथ में टीवी, वाशिंग मशीन या आरओ बिल्कुल फ्री: 7906867483






























