
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफ़िज़पुर क्षेत्र के गांव मीरपुर कला में दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। मामले से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस घटना के बाद विजय पुत्र महेंद्र सिंह निवासी मीरपुर कला ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है और आरोप लगाया है कि कुछ लोग उसके घर में जबरन घुस गए। पुलिस मामले की विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की जाएगी।
मामला सोमवार का है जब शाम करीब 5:30 बजे जब दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
99 स्टोर मिनी मॉल से खरीदें लखानी चप्पल व कंपनियों के जूते: 8191820867






























