👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ के गोंदी सलाई में तीन दिन पहले एक वाहन की टक्कर से सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा टूट गया था जो अभी भी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा है। ऐसे में हादसों का खतरा मंडरा रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस बिजली के खंभे को दुरुस्त किया जाए जिसकी वजह से अनहोनी को टाला जा सके। ग्रामीणों का कहना है कि रात के समय सड़कों पर बेलगाम डंपर दौड़ते हैं जिसके चालक काफी खराब तरीके से ड्राइविंग करते हैं। ऐसे में एक डंपर ने बिजली के खंभे को टक्कर मार दी जिससे खंभा टूट गया। आने-जाने वाले लोगों की जान आफत में है। स्थानीय ग्रामीणों की मांग है कि जल्द से जल्द बिजली विभाग इस खंबे को दुरुस्त करें।



























