
कांग्रेस के निःशुल्क चिकित्सा शिविर से निर्बल हुए लाभान्वित
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):हापुड के कांग्रेसियों ने सोमवार को हापुड के रामलीला ग्राउंड में काशीराम जयंती के अवसर पर एक निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया।
चिकित्सा प्रकोष्ठ कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष डॉक्टर पदम सिंह साहनी ने जरूरतमंद लोगों की निःशुल्क चिकित्सीय जांच की और उन्हें दवाईयां उपलब्ध कराई। चिकित्सा शिविर कैंप का उद्घाटन पूर्व विधायक गजराज सिंह ने किया और कहा कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रदेश के सभी 75 जिलों में जिला स्तरीय निःशुल्क चिकित्सा शिविर कैंप का आयोजन किया गया हैं।शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को चिकित्सीय उपचार कराना और उन्हें निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध कराना हैं।
शहर अध्यक्ष इरफान अहमद ने कहा है कि कांग्रेस आम जनमानस की पार्टी है जिसका उद्देश्य विभिन्न वर्ग के लोगों को मदद करना और उनकी समस्याओ का निराकरण कराना हैं। कांशीराम जयंती के अवसर पर कांग्रेस पार्टी हर जनपद में चिकित्सा कैंप का आयोजन कर रही हैं। इस दौरान पिलखुआ नगर अध्यक्ष रजनीश त्यागी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर ईरशाद सैफी, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर दिनेश मोहन शर्मा, चिकित्सा प्रकोष्ठ कार्यकारिणी सदस्य और कार्यालय प्रभारी डालचंद सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष डॉक्टर इसरार अहमद, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर वीसी शर्मा, धर्मपाल दरोगा, SC ST कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेश भाटी, जिला महासचिव गौरव गर्ग, पूरणमल आनंद, वरिष्ठ कांग्रेसी डॉक्टर वीसी शर्मा, विधि प्रकोष्ठ जिला चेयरमैन एडवोकेट रघुवीर सिंह, सरला देवी, सुखबीर सिंह गौड़, एडवोकेट गुलफाम, योगेश शर्मा, सुधीर शर्मा, आदेश शर्मा, देवेंद्र कुमार, विनोद कर्दम, जस्सा सिंह, मोहम्मद फुरकान आदि उपस्थित थे।
VIBGYOR INTERNATIONAL SCHOOL
NH-09, Delhi Hapur Road, Pilkhuwa, Hapur
Admission Open for classes Nursery to 9th and 11th for Academic Session 2026-27
Contact us on email- contactus@vibgyorschool.net
Contact No. 09027474537, 0122-2321162
Http://www.instagram.com/vibgyorintl






























