हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग- 9 पर कोहरे के चलते गुरुवार को एक ट्रैक्टर ने ट्रक में टक्कर मारदी। इस दौरान ट्रक के दो टायर फट गए जिससे वह अनियंत्रित होकर डिवाईडर पर चढ़ गया। इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई लेकिन वाहनों की रफ्तार थम गई और यातायात प्रभावित हो गया। मामले की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। ट्रक मालिक को सूचना दे दी गई है।
बता दें कि मैकरॉनी, पास्ता से भरा एक ट्रक काशीपुर से दिल्ली जा रहा था जिसे दिल्ली निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र श्याम मोहन चला रहा था। कोहरे के चलते सड़क पर विजिबिल्टी प्रभावित थी। वहीं जैसे ही ट्रक चालक धर्मेंद्र ट्रक लेकर उपैड़ा चौपला पर स्थित फ्लाईओवर के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने ट्रक में टक्कर मारदी जिससे ट्रक के एक जोड़ी टायर फटने से धर्मेंद्र ने ट्रक पर नियंत्रण खो दिया और वह डिवाइडर पर चढ़ गया। राहत की बात यह रही कि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुई। ट्रक चालक ने मामले की सूचना ट्रक स्वामी टिंकू को दी। वहीं सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और ट्रक को साइड कराने की कवायद शुरु कर दी। इस दौरान थोड़ी देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया जिसे जल्द ही दुरुस्त कर दिया गया।
ORDER SANITARY PAD WITH FREE DISPOSAL BAG & DELIVERY: 9520080260




























