
ट्रक व ट्रैक्टर-ट्राली की भिड़ंत में ट्रक चालक गंभीर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र में शनिवार की दोपहर पुराने हाईवे पर एक ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे के दौरान चीख पुकार मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक इस दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वाहनों को साइड कराया।
ट्रक चालक अरमान पुत्र मोहम्मद अली निवासी गांव ललवारा थाना शाहबाद जिला अमरोहा ट्रक लेकर जैसे ही बाबूगढ़ के पुराने हाईवे पर पहुंचा तो ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ंत हो गई। सड़क हादसे के दौरान ट्रक चालक को चोट आई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची जिसने यातायात व्यवस्था को संभाला और वाहनों को साइड कराया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216































