
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में व्यापारी सुरक्षा फोरम संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अनिल जैन प्रदेश संयोजक मनोज टंडन वरिष्ठ व्यापारी नेता मोहन तायल मनोज लेमन देवेंद्र पाल सुभाष शर्मा और फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल के राष्ट्रीय सचिव संजय अग्रवाल के मध्य प्रदेश के व्यापारी समाज की समस्याओं के संदर्भ में बातचीत हुई। बैठक में व्यापारी नेता संजय अग्रवाल ने कहा कि भले ही संगठन अलग-अलग हो लेकिन आपसी समझ और सामंजस्य से हर लड़ाई को जीता जाता है। ऑनलाइन कंपनियों के कारण खुदरा व्यापारी बेहद परेशान है। जीएसटी देने के बाद भी छापामार कार्रवाई नहीं रुकी है। अफसरशाही चरम पर है जिससे व्यापारियों का भारी नुकसान हो रहा है। जीएसटी सरलीकरण किया जाना चाहिए जो आज तक नहीं हुआ है। व्यापारी हित के लिए फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल हर समय व्यापारी के साथ है। जीएसटी एकल बिंदु करने के लिए फेडरेशन लगातार केंद्र सरकार से मांग कर रहा है। व्यापारी संगठनों में समझ और सामंजस्य जरूरी है। व्यापारी सुरक्षा फोरम के प्रदेश अध्यक्ष अनिल जैन और संयोजक मनोज टंडन ने कहा कि वो व्यापारी हित में अराजनीतिक रूप से हर वक्त व्यापारी समाज के साथ है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069





























