हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर मंगलवार को मरीज ले जा रही एंबुलेंस की सामने से आ रही एक कार से भिड़ंत हो गई। राहत की बात यह रही कि सड़क हादसे के दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। हालांकि इस दौरान फ्लाईओवर पर जाम लग गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड कराकर यातायात सुचारू कराया। एंबुलेंस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।
एंबुलेंस के चालक फिरोज ने बताया कि वह दोपहर को मेरठ के दयावती अस्पताल से एक मरीज को डिस्चार्ज करा कर घर ले जा रहा था कि मेरठ रोड पर स्थित फ्लाईओवर पर उसकी आंखों के सामने अचानक अंधेरा छा गया जिससे चालक ने एंबुलेंस पर नियंत्रण खो दिया और उसकी टक्कर हापुड़ की ओर से मेरठ की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर से हो गई। आमने-सामने की भिड़ंत से वाहन सवारों में चीख-पुकार मच गई। मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और वाहन सवारों को बाहर निकाल कर उनका हाल जाना। राहत की बात यह रही कि इस दौरान किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को साइड करा कर यातायात सुचारू किया। बता दें कि कि पुलिस ने एंबुलेंस को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है जबकि एंबुलेंस में मौजूद मरीज को अन्य वाहन से घर भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
BRIDAL MAKEUP पर 10% छूट, FREE JEWELLERY: 8218124225






























