सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन












सामाजिक विज्ञान के शिक्षकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट), हापुड़ में सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण दिनांक 09 जनवरी 2026 से 12 जनवरी 2026 तक संचालित हुआ। प्रशिक्षण नोडल शशि कान्त तिवारी एवं उदेश कुमार प्रवक्ता जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, हापुड ने प्रशिक्षण के उदेश्य पर चर्चा कर प्रशिक्षण का प्रारम्भ किया।

प्रशिक्षण का उद्देश्य सामाजिक विज्ञान शिक्षण की नवीन पद्धतियों, कौशल विकास, मूल्यांकन की आधुनिक विधियों तथा कक्षा-कक्ष में शिक्षण अधिगम की गुणवत्ता को सुदृढ़ करना रहा। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञों के रूप में समता रानी सागर, प्रियंका शर्मा द्वारा पठन कौशल (Reading Skills), लेखन कौशल (Writing Skill), संप्रेषण कौशल (Communication Skills), शिक्षण योजना (Lesson Plan) Teacher’s Guide, सामाजिक विज्ञान मूल्यांकन एवं आधुनिक शिक्षण तकनीकों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श एवं व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में जिले के विभिन्न सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों से सामाजिक विज्ञान विषय के शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण को अत्यंत उपयोगी, व्यावहारिक तथा कक्षा-शिक्षण में सीधे लागू करने योग्य बताया।

कार्यक्रम का संचालन डायट प्राचार्य एवं प्रशिक्षक मण्डल द्वारा किया गया। समापन सत्र में उप प्राचार्य ज्योति दीक्षित द्वारा प्रतिभागी शिक्षकों को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए। उन्होंने प्रशिक्षण में सक्रिय सहयोग हेतु विषय विशेषज्ञों, प्रशिक्षकों एवं आयोजन दल की सराहना की गई। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर सामाजिक विज्ञान विषय के परिणामों एवं भाषा दक्षता में गुणात्मक सुधार लाना है।

कमल डोसा प्लाजा लेकर आए हैं ‘अमूल बटर मसाला डोसा’ मात्र ₹100 में: 7017570838, 7668606012











  • Related Posts

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    🔊 Listen to this अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हाफिजपुर क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में…

    Read more

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    🔊 Listen to this दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र के गांव शेखपुर खिचरा में सोमवार को एक रेस्टोरेंट के सामने…

    Read more

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    दो वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    हापुड़: स्कॉर्पियो सवार हमलावरों के नजदीक पहुंची पुलिस

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी मिठाई

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    होली पर पुलिस ने बांटी खुशियां

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा

    गढ़ की दिव्यांशी ने उत्तीर्ण की सीए की परीक्षा
    error: Content is protected !!