चोर को रंगे हाथों पकड़ा, नशीला पदार्थ सुंघाकर भागा चोर










चोर को रंगे हाथों पकड़ा, नशीला पदार्थ सुंघाकर भागा चोर

हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर कोतवाली क्षेत्र के मेन बाजार में स्थित एक मकान में चोर दाखिल हुआ और उसने अलमारी का ताला खोलने का प्रयास किया। तभी महिला मौके पर पहुंच गई और चोर को रंगे हाथों पकड़ लिया जिसने महिला को कुछ नशीला पदार्थ सुंघाया और चोर मौके से भाग खड़ा हुआ। परिजन महिला को अस्पताल लेकर पहुंचे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मोहल्ला निवासी पुनीत मल्होत्रा ने बताया कि उनकी पत्नी मुस्कान मंगलवार की सुबह मकान के ऊपर बने कमरे में सफाई के लिए गई थी। तभी उन्होंने एक संदिग्ध व्यक्ति को अलमारी खोलते हुए देखा। इसके बाद महिला ने शोर मचाया तभी चोर ने नशीला पदार्थ महिला को सुंघाया और मौके से भाग खड़ा हुआ। महिला का आरोप है कि चोर ने उसकी पिटाई भी की। पीड़िता के कान के कुंडल कमरे में नीचे पड़े मिले। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की।

दातों का इंप्लांटेशन कराएं: 7668219093








Related Posts

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड जनपद में साइबर अपराध की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना सिम्भावली की साइबर क्राइम टीम ने साइबर ठगी…

Read more

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

🔊 Listen to this हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): बेसिक शिक्षा विभाग लखनऊ द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में एवं जिला अधिकारी, अभिषेक पांडे के कुशल मार्गदर्शन में जनपद हापुड़ की…

Read more

You Missed

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

पुलिस ने ठगी के 2 लाख 18 हजार रूपए वापिस दिलाए

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

छात्र-छात्राओं ने देखी सौर मंडल की संरचना

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

धौलाना विधान सभा क्षेत्र से असलम चौधरी हो सकते हैं सपा प्रत्याशी

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

नशे के सौदागर को 6 माह का कारावास

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

प्रॉपर्टी के धंधेबाजों ने सरकार को 8 करोड़ का चूना लगाया

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन

लखनऊ में कांग्रेस नेताओं पर लाठी चार्ज के विरोध में धरना, प्रदर्शन
error: Content is protected !!