हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के पिलखुवा के बाबा मोहन राम भगत सिंह और पीरनगर स्थित विद्यालय सहायता प्राप्त विद्यालय है। जहां पर गलत तरीके से नियुक्तियां का मामला प्रकाश में आया। मामले में सतर्कता अधिष्ठान मेरठ की टीम द्वारा जांच की गई थी जिसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई है। टीम ने जांच के दौरान गलत नियुक्ति के लिए तत्कालीन बीएसए देवेंद्र कुमार और कॉलेज के प्रबंधक नियंत्रक को दोषी पाया था।
जांच रिपोर्ट के अनुसार उस दौरान तय मानक से अधिक सहायक शिक्षक व परिचारक का कोई पद अनुमान्य नहीं होने के बाद भी जितेंद्र कुमार को नियुक्ति पत्र देकर शासन को वित्तीय क्षति पहुंचाई गई। मेरठ सतर्कता अधिष्ठान टीम ने रिपोर्ट तैयार कर शासन को भेज दी है।
ऑनलाइन गैजेट, होम डेकोर, स्टेशनरी आदि खरीदने के लिए कॉल करें: 9837477500 पर































