👁 0 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com) : जनपद हापुड़ में आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है. कुत्ते और बंदर के हमले का शिकार हुए मरीज इंजेक्शन लगवाने के लिए हापुड़ की गढ़ रोड पर स्थित सीएचसी में पहुंच रहे हैं जहां प्रतिदिन औसत अनुसार सौ से ज्यादा मरीज इंजेक्शन लगवा रहे हैं. ऐसे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि आवारा कुत्तों और बंदरों का आतंक कितना बढ़ता जा रहा है जिस तरह के हालात बने हुए हैं. ऐसा ना हो कि आने वाले चुनाव का मुद्दा आवारा कुत्तों और बंदरों के आसपास घूमने लगे.


























