हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों के उत्पात से लोग काफी परेशान हैं। शायद ही ऐसा कोई इलाका हो जहां बंदरों का आतंक ना हो। हापुड़ के जवाहरगंज, आर्यनगर, शिवपुरी, श्रीनगर, लज्जापुरी, गणेशपुरा, पक्का बाग समेत हापुड़ के कई इलाकों में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदरों को पकड़ने के लिए कागजी तैयारी तो हो चुकी है लेकिन ज़मीन पर कुछ परिणाम नजर नहीं आ रहे। हालात यह है यह बंदर कभी भी हमलावर हो जाते हैं और किसी को भी काट लेते हैं। बंदरों के उत्पात से लोग दहशत में हैं। छतों पर जाना तो दूर की बात सड़कों से गुजरना लोगों के लिए एक चुनौती बना हुआ है। यह बंदर पैदल जा रहे लोगों के साथ साथ दोपहिया वाहन चालकों पर भी हमला कर देते हैं। लोगों की मांग है कि नगर पालिका बंदरों से छुटकारा दिलाए।
Raymond से खरीदें शादी के कपड़ें, 15% तक छूट, 8791513811































