
26 मई को समाप्त हो जाएगी प्रधानी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के गांवों में ग्राम प्रधानी व जिला पंचायत का कार्यकाल 26 मई को तथा कुछ का जून 2026 को समाप्त हो जाएगा। अभी भी गांवों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की कोई घोषणा नहीं हुई है परंतु गांवों, ब्लॉक तथा जिला पंचायत के संभावित उम्मीदवारों ने अपना अपना चुनाव प्रचार अभियान शुरू कर दिया है।
जनपद हापुड़ में 273 ग्राम पंचायत 4 ब्लॉक व जिला पंचायत है जिसमें कुछ ग्राम प्रधानों का कार्यकाल मई 2026 तथा कुछ का जून 2026 को समाप्त हो रहा है। ब्लॉक व जिला पंचायत का कार्यकाल भी मई 2026 में समाप्त हो जाएगा।
जिला पंचायत हापुड़ के 16 वार्ड में से सदस्य पद के प्रत्याशियों ने चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया है और जगह-जगह शुभकामनाएं संदेश के लगे होर्डिंग्स इस और संकेत कर रहे हैं। जिला पंचायत के सदस्य के लिए भाजपा से टिकट प्राप्त करने के लिए मारामारी है और भाजपा से टिकट प्राप्त करने के इच्छुक गाड़ियों में तेल बहा रहे हैं।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.
Contact us on : 7037494586































